फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 सेकेंड के झटकों ने हिलाया, ऑफिस-घर छोड़ बाहर भागे लोग

Tue, 27 Oct 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप के सोमवार दोपहर बाद दो बार में आए 24 सेकेंड के झटकों ने शहर को दहशत में ला दिया। भूकंप से महाबीर कॉलोनी में एक मकान का छज्जा गिर गया।
विज्ञापन


संत नगर के कई मकानों में दरारें आ र्गईं। कुछ मकानों के शीशे चटककर गिर गए। दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर 13 सेकेंड का झटका आया। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए। दहशत में आए लोग बाहर आकर राहत महसूस करने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच 2 बजकर 44 मिनट फिर से 11 सेकेंड का दूसरी बार झटका आया आए।

भूकंप के झटकों से लघु सचिवालय परिसर, संत नगर कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। सिंचाई विभाग विजिलेंस ऑफिस के एक्सईएन कार्यालय की छत की फॉल सीलिंग में दरारें आ गईं। जीजेयू के पुस्तकालय की अलमारियों में रखी किताबें भूकंप के बाद जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन


खाली हो गए कार्यालय
लघु सचिवालय, एचएयू, जीजेयू, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित कई कार्यालयों में कर्मचारी भूकंप के झटकों के बाद कार्यालयों से बाहर आ गए। करीब आधे घंटे तक लोग दोबारा अंदर नहीं गए।

जज भी बाहर आ गए
भूकंप के झटकों के चलते अदालत परिसर में काम चल रहा था। अधिकतर जज और वकील काम छोड़कर बाहर आ गए। झटके महसूस होने के बाद दमकल कर्मचारी अलर्ट हो गए। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर वहीं रुक गए। 

मार्केट में ग्राहक बाहर
मार्केट में खरीदारी कर रहे ग्राहक भूकंप के साथ ही बाहर आ गए। राजगुरु मार्केट, ऑटो मार्केट, गांधी चौक मार्केट, भगत सिंह चौक मार्केट, पूजा मार्केट, तलाकी गेट बाजार, वकीलान बाजार, पारिजात चौक, बीकानेर चौक क्षेत्र, पुष्पा कांप्लैक्स, सनसिटी माल, एमजी माल, पीएलए मार्केट सहित अन्य मार्केट में खौफ दिखा।
विज्ञापन

 
झटकों के बाद व्हाट्स एप पर जुटे
भूकंप के बाद लोग अपने मोबाइल से परिचितों, दोस्तों परिजनों से जानकारी लेते दिखे। बड़ी संख्या में लोग इसका विडियो बनाकर व्हाट्स एप बनाकर एक दूसरे से शेयर करते दिखे। भूकंप को और 26 तारीख के मेल के कनेक्शन का संदेश भी व्हाट्स एप पर खूब शेयर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें