फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस अड्डा परिसर में ई-रिक्शा चालक को मारी छुरी, चौकी में घुसकर बचाई जान

Sun, 26 Feb 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के बस अड्डा परिसर में शनिवार शाम करीब पौने चार बजे तीन-चार युवकों ने छुरी से हमला कर देव वाटिका एरिया में रहने वाले और ई रिक्शा चालक सोनू को घायल कर दिया। घायल युवक ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर जान बचाई। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मियों ने घायल सोनू को वाहन में ले जाकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

घायल के परिजनों ने बताया कि सोनू सुबह करीब 8 बजे ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। दोपहर बाद ई-रिक्शा लेकर बस अड्डा परिसर में मौजूद था। तभी महाबीर कॉलोनी के एक ई-रिक्शा चालक ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसके सिर, पीठ और पांव पर छुरी से हमला कर दिया। भीड़ होने के बावजूद कोई बीच-बचाव करने नहीं आया। लहूलुहान अवस्था में सोनू दौड़कर चौकी में घुस गया। तब हमलावर मौके से हथियारों समेत फरार हो गए। घायल को पुलिस कर्मी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। कुछ दिन पहले सोनू की महाबीर कॉलोनी के एक युवक के साथ कहासुनी हुई थी। कयास लगाया जा रहा है कि उसी बात को लेकर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें