फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजकीय कॉलेज के सामने कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक को कार के नीचे से निकाला

Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ मार्ग स्थित राजकीय कॉलेज के सामने शनिवार रात तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक कार के नीचे फंस गए। आसपास के लोगों ने युवक को कार के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई वहीं वीटा बूथ का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कार में सवार पांच युवक फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वीटा बूथ संचालक हरपाल ने बताया कि साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो युवक शहर की तरफ से आ रहे थे। जब वे जवाहर नगर की लगी नंबर एक में मुड़ने लगे तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे और एक युवक कार के नीचे दब गया। कार भी साथ लगती दीवार से जा टकराई। कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने कार के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और बाद में दोनों युवकाें को अस्पताल लेकर आए। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर बिंडे रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर लगने से वीटा बूथ भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें