फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ई-सिटी बसें दौड़ीं, पांच दिन और करें निशुल्क सफर

विज्ञापन
ई-सिटी बस में सफर करते यात्री। 
विज्ञापन
हिसार। ई-सिटी बसों में सफर का इंतजार आखिर पूरा हुआ। मुख्यमंत्री की एक सप्ताह तक निशुल्क सफर की घोषणा ने यात्रियों को एक और तोहफा दिया। शनिवार को डाबड़ा और मुकलान रूट पर बसों ने रफ्तार भरी।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को महाबीर स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों ने उत्साह से टिकट लेकर सफर किया। इसी बीच रेवाड़ी में मुख्यमंत्री ने निशुल्क सफर की घोषणा कर दी। इसके बाद यात्रियों से किराया लेना बंद कर दिया। अब यात्री अगले पांच दिन यानी शनिवार तक फ्री सफर कर सकेंगे। इसके बाद निर्धारित किराया देना होगा।
शनिवार को बस स्टैंड से डाबड़ा व मुकलान रूट पर बसें चलीं। दोनों साइड से निर्धारित समय पर रवाना हुईं और 8-10 फेर लगाए। हालांकि दिन में जाम के कारण टाइमिंग थोड़ी गड़बड़ाई। हालांकि मुकलान से अपराह्न 3:07 बजे हिसार के लिए चली बस 38 मिनट में हिसार पहुंच गई। बस में सफर कर रहे यात्रियों से बात की तो सिटी बस सुविधा का दिल खोलकर स्वागत किया, वहीं कुछ सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

बसों में ज्यादा भीड़ नहीं रही और सभी ने आराम से सफर किया। रोडवेज के जीएम डॉ. मंगलसैन ने बताया कि खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शहर में कई और रूटों पर सिटी बसें चलवाने का आश्वासन दिया है।
जाम के कारण आ रही बाधा : मुकलान से हिसार बस लेकर आए चालक सोनू ने बताया कि सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है। इस कारण आज बस की टाइमिंग गड़बड़ाई। डाबड़ा से हिसार आ रही सवारियों ने कहा कि शहर में दुकानदारों ने दुकानों के आगे वाहन खड़े किए हुए हैं। इस कारण भी जाम की स्थिति बन रही है।
1350 लोगों ने किया निशुल्क सफर रविवार और सोमवार को मुकलान और डाबड़ा रूट पर करीब 1350 लोगों ने निशुल्क सफर किया। हालांकि बस स्टैंड से सवारियां कम मिल रही हैं, लेकिन जगह-जगह बने क्यू शेल्टर से काफी सवारियां बैठ रही हैं। नागोरी गेट, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, लघु सचिवालय, फव्वारा चौक के पास ज्यादा यात्री मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें