फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : इस बार महाबीर स्टेडियम में होगा पुतलों का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की ऐतिहासिक 125 साल पुरानी श्रीरामलीला कमेटी कटला इस बार दशहरा पर्व पर महाबीर स्टेडियम में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन करेगी। पांच अक्तूबर को दशहरा पर्व देखने के लिए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल शिरकत करेंगे। वहीं, राम विवाह पर अग्रसेन भवन में दोपहर को शहरवासियों के लिए प्रतिभोज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सुशीला भवन को अयोध्या नगरी तो अग्रसेन भवन को जनकपुरी बनाया जाएगा। 30 सितंबर को सुशीला भवन से सुबह 10 बजे राम बरात की शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जोकि शहर से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेंगी। अग्रसेन भवन पहुंचने पर बरात का अर्बन एस्टेट की अग्रवाल सेवा समिति और महाराजा अग्रसेन भवन की ओर स्वागत होगा।
25 सितंबर से पुराने राजकीय कॉलेज मैदान में रामलीला का मंचन
श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से 25 सितंबर से पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में रामलीला का मंचन दिखाया जाएगा। मंचन वृदांवन से स्वामी देवकीनंदन महाराज के निर्देशन में उच्च कोटि के कलाकारों की ओर से दिखाया जाएगा। उधर, रामलीला को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। श्री रामलीला कमेटी कटला की ओर से पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा। रामलीला के पहले दिन 25 सिंतबर को तीन घंटे तक खाटू श्याम की लीला दिखाई जाएगी। 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में संपूर्ण जीवन चरित्र लीला देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र
पांच अक्तूबर को महाबीर स्टेडियम में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। यहां विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इस पर्व पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। जल्द ही पुतले भी बनाने शुरू किए जाएंगे।
रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार महाबीर स्टेडियम में होने वाले दशहरा पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचेंगे। पहली बार बड़े स्तर पर आयोजन होगा। - सुरेंद्र लाहौरिया, प्रधान, श्री रामलीला कमेटी कटला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें