फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हांसी में डंपर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे; ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा

Sat, 07 Dec 2024 12:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

बस चालक ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री या डंपर चालक को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हांसी में हिसार चुंगी पर सवारियों से भरी एक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन बस को हल्का नुकसान हुआ। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब हिसार-झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर चल रही रोडवेज बस हिसार से हांसी आ रही थी। बस के ठीक पीछे एक डंपर चल रहा था। जैसे ही बस हिसार चुंगी पर पहुंची, डंपर चालक ने तेज गति से बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे डंपर की साइड बस से टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर के बाद बस का साइड मिरर टूट गया और साइड में हल्के स्क्रैच आए। हादसे के बाद बस और डंपर चालक के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर घटना को देखा।

बस चालक ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री या डंपर चालक को कोई चोट नहीं आई। बहस के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया, जिसके बाद बस और डंपर को वहां से रवाना कर दिया गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कर जाम को समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें