फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश, दिन का तापमान गिरा

विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव के कारण अब ठिठुरन और बढ़ेगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग ने घने कोहरे व कोल्ड के संबंध में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से नए साल का स्वागत बारिश और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी से हुआ। इस दौरान रात के तापमान में हल्की बढ़त, बादल और घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में काफी गिरावट आई और ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इस कारण से अधिकतर स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं, तेज गति की चल रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और आमजन को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ आगे निकलने के बाद शुक्रवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, वातावरण में बढ़ी नमी के कारण कोहरा भी छाएगा। आने वाले दिनों में सर्दी और सितम ढाएगी।
विज्ञापन

बारिश का फसलों पर पड़ेगा ये प्रभाव
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि इस बारिश से भी किसानों को काफी फायदा होगा। हवा में घुली नाइट्रोजन बारिश के जरिये पौधों को मिली है। गेहूं की अगेती फसल में कुछ स्थानों पर बाली निकलने की अवस्था बन गई थी, जिससे फसल को नुकसान के आसार बन रहे थे। इस बारिश तथा इसके बाद गिरने वाली ओस से ऐसी फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। पीली पड़ रही गेहूं की फसल को फायदा होगा। ऐसे मौसम में किसान खाद या कीटनाशक का स्प्रे न करें। न ही पानी लगाएं। इस बूंदाबांदी, मावट का सरसों तथा चने की फसल को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
हिसार-2.4 एमएम
नारनौल-2.5 एमएम
जींद-1.5 एमएम
कैथल-0.5 एमएम
रोहतक-2.0 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें