फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 जिलों में बारिश, ओले भी गिरे

Fri, 06 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बारिश के दौरान युवती स्कूटी पर खुद कोभगीने से बचाने केप्रयास में। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश हुई। इसके अलावा एक-दो जगहों पर ओले भी गिरे। इसके असर से मौसम खुशगवार भी रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मगर, शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 6 व 8 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, लेकिन इनके प्रभाव से बारिश की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 जून को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। मगर, जाते-जाते भी इसने कई जिलों में अपनी मेहरबानी दिखाई। बुधवार रात से वीरवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। इस दौरान हिसार जिले में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा।
इस कारण दिन के तापमान में 3.7 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके यह सामान्य से कम रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में ज्यादातर जगहों पर गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सोनीपत में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन

45 डिग्री तक पहुंच सकता है दिन का पारा
अब 12 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 45 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 6 व 8 को दो कमजोर विक्षोभ आएंगे, लेकिन इनसे बारिश की उम्मीद कम है। 12 जून को सक्रिय होने वाले विक्षोभ को अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिलेगी। इसके असर से प्रदेश के जीटी बेल्ट एरिया में बारिश की ज्यादा संभावना रहेगी।
विज्ञापन

इतनी हुई बारिश
अंबाला-4.7 एमएम
हिसार-2.9 एमएम
महेंद्रगढ़-15.5 एमएम
भिवानी-8.1 एमएम
सिरसा-4.0 एमएम
चरखी दादरी-6.5 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
रेवाड़ी-2.5 एमएम
सोनीपत-2.0 एमएम
नोट-बारिश के ये आंकड़े बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे से वीरवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें