फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन के तापमान सामान्य से 5 डिग्री से ज्यादा ऊपर पहुंच गए। इस वजह से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। वहीं रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार इस विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना काफी कम है लेकिन तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 जनवरी की रात सक्रिय हुआ विक्षोभ कमजोर श्रेणी का है। इस वजह से इसके प्रभाव से बारिश की संभावना न के बराबर है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इसके सक्रिय होने से नमी में बढ़ोतरी हुई तो सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की भी संभावना रहेगी। 21 जनवरी को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद 22 जनवरी को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से रात से शुरू हो जाएगा और 23 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। तेज गति की हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी व उत्तरी जिलों पर इसका ज्यादा असर रहेगा और 24 जनवरी को यह विक्षोभ कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद भी माह के आखिर तक एक के बाद एक विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनसे बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।
भिवानी रहा सबसे गर्म
मंगलवार को लगभग सभी जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान भिवानी में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि गुरुग्राम में रात का तापमान 9.0 डिग्री रहा जो सबसे ज्यादा रहा। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छाया रहा। हालांकि जल्द ही मौसम साफ होने के बाद धूप निकल आई। दिन के समय हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें