फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्रमिकों की कमी से धीमी गति से हो रही उठान, सड़कों पर डाल रहे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार/बालसमंद। नई अनाजमंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है लेकिन उठान धीमी गति से हो रही है। ऐसे में मंडी के शेड और चबूतरे गेहूं और सरसों से अट चुके हैं। मंडी में अब गेहूं सड़कों तक पहुंच चुका है। एफसीआई में श्रमिकों की कमी के चलते उठान काफी धीमी गति से हो रही है।
कई क्विंटल सरसों और गेहूं की ढेरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई हैं। हालांकि हैफेड के सीनियर मैनेजर संजीव बेरवाल ने उठान को लेकर ठेकेदार से बातचीत भी की है। नई अनाजमंडी में शनिवार को 4119 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की वहीं निजी एजेंसी ने 965 क्विंटल सरसों खरीदी।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर अशोक कुमार की मानें तो अब तक मंडी में 1,74,697 क्विंटल सरसाें आ चुकी है। 84,872 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी।
वहीं हैफेड ने शनिवार को 1933 क्विंटल गेहूं खरीदा। 4950 क्विंटल गेहूं निजी एजेंसी ने खरीदा। अब तक 17,114 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है। वहीं 57,119 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

बालसमंद मंडी में लगी ढेरियां : बालसमंद की अनाजमंडी रामभरोसे चल रही है। उठान धीमी होने के कारण मंडी में सरसों की ढेरियां लगी हुई हैं। हालात यह है कि मंडी में शेड तक की व्यवस्था नहीं है। सरसों लेकर आने वाले किसानों के लिए पानी के इंतजाम भी अधूरे हैं। इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें