कानपुर और लखनऊ के बीच ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। इसके चलते रविवार को भी ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 11 घंटे की देरी से रात को 8 बजकर 50 मिनट पर हिसार पहुंची, जबकि इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह 10 बजे का है, लेकिन ट्रेन काफी लेट आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्री सुबह से ही प्लेटफार्म नंबर-3 पर ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए।
बता दें, कि रेलवे की ओर से कानपुर और लखनऊ के बीच ट्रेक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। ऐसे में इस ट्रेन का रूट डायवर्ट किया हुआ है। यह ट्रेन मुरादाबाद होकर आ रही है। वहीं शनिवार को भी गोरखधाम ट्रेन 12 घंटे की देरी से रात को 10 बजे हिसार पहुंची थी।
दिवाली और छठ पूजा के लिए श्रद्धालु हो रहे रवाना
गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दिवाली और छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु अपने घर जा रहे हैं, लेकिन ट्रेन दो दिन से कई घंटे की देरी से पहुंची। जहां एक ओर ट्रेन समय से नहीं पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं काफी यात्रियों ने निजी वाहनों और बसों का सहारा लिया।
मेंटेनेंस कार्य के चलते गोरखधाम ट्रेन का रूट डायवर्ट किया हुआ है। ऐसे में ट्रेन लंबे रूट से होकर आ रही है। रविवार को भी ट्रेन रात को 8 बजकर 50 मिनट पर हिसार पहुंची थी।
- मोहन लाल शर्मा, उप स्टेशन अधीक्षक