फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वाहन के अभाव में बीते 5 दिन से रोडवेज की चेकिंग टीम नहीं कर पा रही है चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बीते 5 दिन से वाहन के अभाव में रोडवेज की चेकिंग टीम चालान नहीं कर पा रही है। आलम यह है कि मजबूरन, टीम को बस स्टैंड समीप से गुजर रही बसों की चेकिंग कर बे-टिकट सफर कर रहे यात्रियों के चालान काटने पड़ रहे हैं। कारण यह है कि हिसार डिपो के महाप्रबंधक की बीते 5 दिन से गाड़ी खराब है, जिसके कारण वे चेकिंग टीम की गाड़ी का प्रयोग कर रहे हैं। जिसका खामियाजा, यह है कि रोडवेज की चेकिंग टीम मुख्य मार्गों पर दौड़ रही बसों की चेकिंग नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास से गुजर रही बस से पकड़े चार बे-टिकट यात्री
वाहन के अभाव में रोडवेज की चेकिंग टीम ने वीरवार को बस स्टैंड के पास से गुजर रही बसों की चेकिंग की। जिसमें हिसार से भूना रूट पर दौड़ रही रोडवेज बस में एक बेटिकट यात्री मिला, जिस पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार टीम ने फिर उकलाना से बरवाला आ रही बस की चेकिंग की, जिसमें दो यात्री बिना टिकट मिले, जिस पर टीम ने दोनों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा रोडवेज की चेकिंग टीम ने हिसार से चंडीगढ़ रूट पर जा रही बस की चेकिंग की, जिसमें एक बे-टिकट सफर कर रहे यात्री पर 300 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें