फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मर्द के लिए मरवा डाला पति: महिला के प्रेमी ने फर्नीजर मिस्त्री का किया कत्ल, खेत में फेंक गया था हत्यारोपी

Wed, 05 Mar 2025 11:19 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हरिकेश की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। हरिकेश इसका विरोध करता था। इसलिए हरिकेश की पत्नी के कहने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के थाना उकलाना पुलिस ने पाबड़ा निवासी हरिकेश उर्फ पप्पू की हत्या के मुख्य आरोपी पाबड़ा निवासी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि हरिकेश की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। हरिकेश इसका विरोध करता था। इसलिए हरिकेश की पत्नी के कहने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पाबड़ा निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई हरिकेश उर्फ पप्पू 28 फरवरी की सुबह करीब 6:30 बजे साइकिल से खेत पर गया था। करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि हरिकेश को किसी ने चोट मार दी। सूचना मिलने पर ताऊ के लड़के राजेश के साथ खेत पहुंचा। खेत में बने कोठड़े के नजदीक नाली पर खून के निशान थे। करीब आधा एकड़ आगे हरिकेश लहूलुहान अवस्था में सरसों के खेत में पड़ा था। उसके सिर व आंख पर चोट के निशान थे। इसके बाद उसे हिसार के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें