फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घने कोहरे के चलते जींद बरवाला रोड पर टकराए तीन डंपर, जान माल का नुकसान नहीं

Fri, 19 Jan 2024 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद जींद बरवाला रोड पर एक दूसरे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हालत में खड़े डंपर।
विज्ञापन
नारनौंद। घने कोहरे के चलते गांव मिर्चपुर के पास जींद से बरवाला रोड पर वीरवार सुबह करीब 10 बजे पानीपत से बरवाला जा रहे तीन डंपर एक दूसरे से टकरा गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम ने डंपरों को रास्ते से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 10 बजे तीन डंपर पानीपत से बरवाला थर्मल में जा रहे थे। घना कोहरा होने के चलते तीनों ही डंपर एक-दूसरे के आगे पीछे चल रहे थे। जैसे ही वो गांव मिर्चपुर के पास पहुंचे तो आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और तीनों डंपर एक दूसरे से टकरा गए। इसके कारण तीनों डंपर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त डंपरों के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

हमारे पास सूचना आई थी कि धुंध के कारण तीन डंपर आपस में टकरा गए हैं। हमने मौके पर पहुंचकर डंपरों को रास्ते से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करवा दिया था। हादसा गहरी धुंध के कारण हुआ है और इसमें किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- लखनजीत, हेड कांस्टेबल, पुलिस चौकी, मिर्चपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें