फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो ढाबों पर चला डीटीपी का पीला पंजा

विज्ञापन
हांसी ढाबे पर कार्रवाई करती हुई जेसीबी। - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। हिसार रोड पर दी रीजेंट बैंक्वेट हॉल के समीप बने दो ढाबों पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने पीला पंजा चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान शेर ए पंजाब व एक अन्य ढाबे पर कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों का कहना है कि करीब छह महीने पहले भी ढाबे को हटाया गया था लेकिन वहां पर फिर से निर्माण कर लिया गया।
दोनों ढाबे राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के 30 मीटर में दायरे में बने हुए थे। इसके चलते जिला नगर योजनाकार ने पीला पंजा चलाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी चलाकर वहां पर कमरे व लोहे की टीन को उखाड़ फेंका। कार्रवाई का नेतृत्व जिला नगर योजनाकार अधिकारी दिनेश कुमार ने किया। इस दौरान जेई गिरीश कुमार, फील्ड इन्वेस्टीगेटर सपना, सतीश सोलंकी और पुलिस लाइन से एएसआई राकेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए ड्यूटी मेजिस्ट्रेट राजकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर शिव कुमार को नियुक्त किया गया था। जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने बताया कि राजमार्ग के साथ लगते 30 मीटर के दायरे में ग्रीन बेल्ट होती है।
वहां पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। कार्रवाई से पहले नोटिस दिए गए थे व ढाबा संचालकों को जगह खाली करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें