फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चालक ने निकाले खाते से 15.64 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ड्राइवर ने प्राॅपर्टी डीलर मालिक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके खाते से 15.64 लाख रुपये निकाल लिए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सेक्टर 9-11 निवासी आरोपी ड्राइवर सचिन को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सेक्टर 9-11 निवासी गुलशन कुमार सिंगला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। आरोपी सचिन उनके पास काफी समय से ड्राइवर के तौर पर कार्य करता था। शिकायतकर्ता अपने बैंक संबंधी दस्तावेज, क्रेडिट व डेबिट कार्ड आदि कार में रखते थे और आरोपी ड्राइवर होने के कारण इनकी पहुंच में रहता था। शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक खाते से 11 लाख 19 हजार रुपये, एसबीआई डेबिट कार्ड से 2,99,007 रुपये और बंधन बैंक के खाते से 75 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर किए गए। शिकायतकर्ता ने बैंक स्टेटमेंट एवं अन्य दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें