फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Fri, 20 Dec 2013 08:08 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में नेशनल हाईवे पर गांव खुईयांमलकाना-मिठड़ी के बीच शुक्रवार दोपहर बाद नीलगाय को बचाने के चक्कर में इनोवा गाड़ी हरियाणा रोडवेज बस से टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार चालक फगवाड़ा के हदियाबाद निवासी नरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक इनोवा गाड़ी डबवाली से सिरसा की ओर जा रही थी।

गांव खुईयांमलकाना-मिठड़ी के बीच अचानक एक खेत की ओर से दौड़ती हुई नील गाय सड़क पर आ गई।

इससे सिरसा की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से जा टकराई। जिससे बस अनियंत्रित हो गई।

वहीं नील गाय को सामने पाकर इनोवा भी अनियंत्रित हो गई। इनोवा-बस की टक्कर में इनोवा चालक घायल हो गया।

राहगीरों ने उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चालक के लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह पुत्र अमर चंद निवासी हदियाबाद तहसील फगवाड़ा जिला कपूरथला के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें