फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहर में पानी आने के बाद भी पेयजल संकट बरकरार

Sun, 17 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्थानीय नहर में पानी आने के बाद भी शहरवासियों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जलघरों से अभी तक पेयजल की सप्लाई नियमित नहीं हो सकी है। नहर में पानी का स्तर बेहद कम होने के कारण पानी प्राकृतिक बहाव से जलघरों के टैंकों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस वजह से जनस्वास्थ्य विभाग को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से भी पानी की सप्लाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नहर में पानी का जलस्तर काफी नीचे है। आगामी 20 मई को नहर का पानी पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस निर्धारित समय सीमा से पहले जलघरों के भंडारण टैंकों को पूरा भरने के लिए विभाग ने नहर पर 40 एचपी का पंपसेट लगाया गया है।
पंपसेट हिसार रोड पर पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी पर लगाया गया है, जहां से पानी खरड़ रोड स्थित नए जलघर में जाता है। इस पंपसेट की मदद से पानी को लिफ्ट करके जलघरों में डालने का काम दिन-रात किया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों के लिए पानी का स्टॉक किया जा सके।
विज्ञापन

जहां कम पानी के कारण टैंक भरने में दिक्कत आ रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही ने समस्या को और बढ़ा दिया है। दो दिन पहले रात को तेज हवा से हुई तकनीकी समस्या के कारण जलघरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। कई क्षेत्रों में दो व तीन दिन के बाद पेयजल सप्लाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें