फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: डॉ. एलआर बिश्नोई ने पैराजंप में बनाया नया रिकॉर्ड, हिसार के हैं निवासी, मेघालय के डीजीपी

Tue, 28 Mar 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार निवासी मेघालय के डीजीपी डॉ. बिश्नोई ने पैराजंप में नया रिकॉर्ड बनाया है। सफलता पर मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है। समारोह के दौरान एयरबेस मार्शल द्वारा पैराविंग्स से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रवाना होते डॉ. एलआर बिश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार निवासी आईपीएस व मेघालय के डीजीपी डॉ. एलआर बिश्नोई ने 5 हजार फुट की ऊंचाई से 5 बार सफलतापूर्वक पैराजंपिंग कर रिकॉर्ड बनाया है। डीजीपी की रैंक पर रहते हुए ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। हिसार में सेक्टर-15 निवासी डॉ. बिश्नोई की इस सफलता पर मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन


डीजीपी डॉ. बिश्नोई ने बताया कि पैराजंपिंग के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता है। पूरी तरह पैराजंप के लिए योग्य साबित होने के बाद ही प्रशिक्षण और पैराजंप की अनुमति मिलती है। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें ये अनुमति मिली पैराजंप के लिए अनुमति मिलने के बाद उनके लिए अपने परिजनों को मनाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था।

किसी तरह उन्होंने पत्नी और दोनों बेटों को राजी किया। यूपी के गाजियाबाद हिंडन एयरबेस में गत 13 मार्च से उनका 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। उनके साथ पैराजंप करने वालों मे कुल 20 लोग थे। 10 दिनों का गहन प्रशिक्षण के बाद उस पल का अनुभव किया। 23 मार्च को उन्होंने 5वां पैराजंप किया, जो पूरी तरह से परफेक्ट रहा। समारोह के दौरान एयरबेस मार्शल द्वारा पैराविंग्स से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें