हिसार। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को इस बार बसों में किराया देकर जाना पड़ सकता है, क्योंकि सरकार की तरफ से मुफ्त यात्रा संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके तक जाने और आने के लिए सरकार हर साल महिलाओं को रोडवेज और निजी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देती है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन नजदीक आने के बावजूद सरकार ने कोई निर्देश जारी नहीं किया है जबकि भिवानी समेत कई जिलों के निजी बस संचालकों ने मुफ्त यात्रा पर आपत्ति जताई है। इसलिए सभी बस संचालकों को सरकार के निर्देश का इंतजार है।
वर्जन
सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर निजी बसों में मुफ्त यात्रा संबंधी कोई आदेश अभी नहीं मिला है लेकिन इस आदेश के जल्द जारी होने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से मिले निर्देशों का पालन किया जाएगा।
- सतीश कुमार, आरटीए, हिसार।