फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें रद्द, कुछ के बदले रूट

Tue, 24 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तर रेलवे के लुधियाना-फिरोजपुर कैंट और लुधियाना-धुरी रेलखंडों पर दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिसंबर से जनवरी तक हिसार आने-जाने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा अजमेर-अमृतसर और जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 54603 हिसार-लुधियाना 21 से 24 नवंबर, 14 व 15 दिसंबर तथा 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक कुल 18 फेरे रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54604 लुधियाना-चूरू 21 नवंबर से 8 जनवरी और 54605 चूरू-लुधियाना 22 नवंबर से 9 जनवरी तक कुल 49-49 फेरे रद्द रहेंगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 54606 लुधियाना-हिसार के 18 फेरे और 54636 लुधियाना-हिसार व 54635 हिसार-लुधियाना के 15-15 फेरे रद्द रहेंगे।
ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी 28 दिसंबर से 9 जनवरी और 54631 भिवानी-धुरी, 54632 धुरी-सिरसा तथा 54633 सिरसा-लुधियाना 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक 13-13 फेरे रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी 2 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

तीन ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट
ट्रेन संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर 31 दिसंबर और 2 जनवरी को फिरोजपुर कैंट, लोहियां खास, कपूरथला व जालंधर सिटी होकर चलेगी। इस दौरान तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना और फगवाड़ा में ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर 7 जनवरी को जालंधर सिटी, कपूरथला, लोहियां खास और फिरोजपुर कैंट होकर चलेगी। इसके भी पांच स्टेशनों पर ठहराव नहीं होंगे। ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस 4 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से हिसार, हांसी, महम, डोभ भाली, रोहतक, पानीपत और अंबाला होकर जाएगी। इस दौरान जाखल, संगरूर, धुरी और मलेरकोटला में ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें