फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी, आदमपुर और नलवा हलके से दाखिल हुए 1-1 नामांकन, अभी तक कुल चार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए जिले की 7 सीटों के लिए सोमवार को हांसी, आदमपुर और नलवा हलकों के लिए 1-1 नामांकन दाखिल हुए। इनको मिलाकर अब तक कुल चार प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नलवा विधानसभा क्षेत्र से गांव कैमरी निवासी, राष्ट्रीय भागीदारी समाज पार्टी के 36 वर्षीय प्रत्याशी रणसिंह पुत्र राजेंद्र ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार हांसी विधानसभा क्षेत्र से हांसी के वार्ड नंबर-19 निवासी 31 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र बलदेव राज ने निर्दलीय के तौर पर तथा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से गांव खारिया निवासी व भारतीय किसान पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर 32 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र लीलू राम ने अपने नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा करवाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अब तक नलवा विधानसभा क्षेत्र से 2 तथा हांसी व आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी का नामांकन प्राप्त हुआ है। बरवाला, उकलाना, हिसार व नारनौंद से अभी तक एक भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।
मोबाइल की रोशनी में चेक किया पर्चा
आदमपुर से भारतीय किसान पार्टी के शमशेर सिंह जिस समय हलके के आरओ डीडीपीओ सूरजभान के समक्ष पर्चा दाखिल करने पहुंचे, उस समय डीडीपीओ कार्यालय की बिजली गुल थी। किसी तकनीकी फॉल्ट के कारण बिजली गुल थी, जिसे ठीक करने में समय लग रहा था। ऐसे में आरओ ने नामांकन लिया और उसे मोबाइल की रोशनी में चेक किया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए बचे सिर्फ तीन दिन
आदमपुर, नलवा, हांसी के अलावा बाकी हलकों के आरओ सोमवार को भी प्रत्याशियों का इंतजार करते रह गए, लेकिन कोई भी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। नामांकन की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू हुई थी, जो 4 अक्तूबर तक चलेगी। 28-29 को शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं हो सके थे। उसके बाद सोमवार को दूसरा ही दिन था, जिसमें तीन नामांकन दाखिल हुए। अब नामांकन के लिए तीन दिन ही शेष हैं। एक, तीन और चार अक्तूबर ही बचे हैं, जबकि 2 अक्तूबर का अवकाश रहेगा।
नलवा विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों का ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण आज से
नलवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि नलवा विधानसभा के चुनाव में जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके लिए मंगलवार से से ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीन नियुक्त कर्मचारियों को यह प्रशिक्षण लेने बारे निर्देशित करें और प्रशिक्षण के बाद यह प्रमाण पत्र दें कि उनके सभी कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि हिसार-द्वितीय के बीडीपीओ कार्यालय के प्रथम तल स्थित मीटिंग हॉल में एक अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक समूह-1 व सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक समूह-2 के कर्मचारियों को, 3 अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक समूह-3, सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक समूह-4 के कर्मचारियों तथा 4 अक्तूबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक समूह-5 व सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक समूह 6 के कर्मचारियों को ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुरेश कुमार को अपनी टीम के साथ सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें