फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डॉक्टर आज दो घंटे की स्ट्राइक पर

Tue, 06 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर मंगलवार को सुबह 8 से 10 बजे तक स्ट्राइक पर रहेंगे। इससे मरीजों को दो घंटे सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर बाजू पर काले बैज लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी पहले से घोषणा कर दी गई थी।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के जिला उप प्रधान डॉ. कामिद मोंगा ने बताया कि एसोसिएशन की स्टेट बॉडी के आह्वान पर वे मंगलवार को दो घंटे स्ट्राइक पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मांग है कि सातवें वेतन आयोग में डॉक्टरों का एनपीए कम न किया जाए, एसीपी की कठोर शर्तों को हल्का किया जाए, केंद्र की तर्ज पर डॉक्टरों को सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल की जाए और प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को भर्ती कर पूरा किया जाए। डॉ. मोंगा ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की लगभग बराबर जनसंख्या है। पंजाब में 5500 डॉक्टर काम करते हैं और हरियाणा में मात्र दो हजार। डॉक्टरों की भर्ती कर कमी पूरी की जाए। ताकि डॉक्टर पर वर्कलोड न हो और मरीज को बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाए।

सिविल अस्पताल में 10 तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड
सरकारी अस्पताल में 10 सितंबर तक अल्ट्रासाउंड की सेवा नहीं मिल पाएगी। रेडियोलोजिस्ट डॉ. वरुण गुप्ता पांच से दस सितंबर तक छुट्टी पर गए हैं। इस संबंध में सूचना उनके केबिन के बाहर गेट के शीशे पर चस्पा दी गई है। उनके छुट्टी पर जाने के चलते अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद है। मरीजों को वहां आकर पता चलता है तो हताश होकर लौट जाते हैं। इस संबंध में ओपीडी काउंटर पर भी सूचना चस्पा की गई है।
विज्ञापन


मरीजों की जेब पर ज्यादा बोझ
सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में मरीज से अल्ट्रासाउंड के 100 रुपये वसूले जाते हैं, जबकि प्राइवेट केंद्रों पर इसकी फीस 500 से 700 रुपये है। इस कारण अल्ट्रासाउंड कराने वालों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। सरकारी अस्पताल में रेडक्रॉस की तरफ से रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास यहां कोई रेडियोलोजिस्ट नहीं है। सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, एक साल तक के बच्चे और अपडेट राशन कार्ड वाले का फ्री अल्ट्रासाउंड किया जाता है, जबकि उनसे बाहर पैैसे वसूले जाते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें