लुवास मैनेजमेंट बोर्ड की मीटिंग में डॉ. आरएस श्योकंद को लुवास का डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन नियुक्त कर दिया है। सुरेंद्र कुमार असिस्टेंट रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा तीन एचओडी और डीएन डायरेक्टर का दिया गया चार्ज भी कन्फर्म कर दिया गया है।
लुवास मैनेजमेंट बोर्ड की मीटिंग शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई। बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर कुलपति डॉ. गुरदयाल सिंह, डायरेक्टर रिसर्च रविंद्र शर्मा, डीएन पीजीएस डॉ. एसएन राखा, आईएएस पीके दास, पशुपालन की आयुक्त रजनी शेखरी सिब्बल, पशुपालन विभाग के महानिदेशक जीएस जाखड़, लुवास कुलसचिव डॉ. प्रदीप बामल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बोर्ड की मीटिंग में लुवास के बजट को रखा गया। इसमें लुवास के 115 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई। लुवास के नए कैंपस के लिए बाउंड्री के लिए 20 करोड़, नाबार्ड से भवन के लिए 110 करोड़ रुपये मिले हैं।
बहु अकबरपुर वेटरनरी कॉलेज के चार वर्षीय बीवीएसई थर्ड इयर कोर्स को मान्यता
बोर्ड ने लुवास से जुडे़ बहु अकबरपुर के वेटरनरी कॉलेज के चार वर्षीय बीवीएसई थर्ड इयर कोर्स को मान्यता प्रदान करने का फैसला लिया। मीटिंग में डॉ. आएस श्योकंद को डायरेक्टर एक्सटेंशन एजुकेशन नियुक्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इस पद के लिए छह मार्च को लुवास में साक्षात्कार लिए गए थे। लुवास में तीन एचओडी, डीएन डायरेक्टर के चार्ज सौंपने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया। निलंबित किए गए डॉ. संदीप गुप्ता केस को लीगल एग्जामिन कराया जाएगा। इस बारे में जल्द ही फैसला लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर इसे सुलझाने का निर्णय हुआ।