महावीर स्टेडियम में जूडो के ट्रायल का दृश्य बहुत ही रोमांचक है।
हिसार। कैथल में 21 दिसंबर को प्रस्तावित कनिष्ठ (जूनियर) वर्ग की राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को हिसार जिले की टीम का गठन किया गया। इसके लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जूडो सभागार में इच्छुक खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए।
ट्रायल का आयोजन हिसार जिला जूडो संघ की ओर से किया गया, जिसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाया। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
55 किलोग्राम भार वर्ग में चिराग प्रथम और मुकुल नागर द्वितीय रहे। लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में अमन शर्मा प्रथम रहे। 66 किलोग्राम में आर्यन प्रथम, 76 किलोग्राम में चिराग प्रथम व दलजीत द्वितीय रहे। 81 किलोग्राम भार वर्ग में राजकुमार प्रथम, 90 किलोग्राम में नवीन प्रथम तथा 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में नरेंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग में चाहत प्रथम और नेहा द्वितीय रहीं। 48 किलोग्राम में अनु प्रथम व यास्मीन द्वितीय रहीं। 52 किलोग्राम में ज्योति, 57 किलोग्राम में आशा, 63 किलोग्राम में प्रांजल, 78 किलोग्राम में दीप्ति तथा 78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मेधावी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित खिलाड़ी 21 दिसंबर को कैथल में होने वाली राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।