फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला अस्पताल को मिला नया डीप फ्रीजर, शव संरक्षण व्यवस्था होगी मजबूत

विज्ञापन
 जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रखा हुआ डीप फ्रीजर।
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस को एक और डीप फ्रीजर मिला है। एक सामाजिक संस्था की ओर से दान किए गए इस डीप फ्रीजर के बाद अस्पताल में चालू अवस्था वाले डीप फ्रीजर की संख्या तीन हो गई है। इससे शवों के संरक्षण की व्यवस्था बेहतर होगी और परिजनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहले से दो बड़े डीप फ्रीजर उपलब्ध हैं जिनमें प्रत्येक में चार-चार शव रखने की क्षमता है। हालांकि चूहों द्वारा शवों को नुकसान पहुंचाने की घटना के बाद इन दोनों फ्रीजर का उपयोग बंद कर दिया गया था।
वर्तमान में केवल दो छोटे फ्रीजर ही उपयोग में हैं, जिनमें एक-एक शव रखा जा सकता है। क्षमता कम होने के कारण अतिरिक्त शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भेजना पड़ रहा था। नए डीप फ्रीजर के उपलब्ध होने से यह समस्या काफी हद तक कम होगी और पोस्टमार्टम के लिए आने वाले लोगों को हिसार और अग्रोहा के बीच बार-बार आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


एसएमओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
डीएमएस डॉ. लता सांगवान ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आपातकालीन विभाग सहित विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। पीएमओ डॉ. रीना जैन के निर्देशानुसार सभी एसएमओ को प्रतिदिन सुबह और शाम अस्पताल का नियमित निरीक्षण करने के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
-
नर्सिंग स्टाफ ने आपातकालीन विभाग में ईसीजी करने पर जताई आपत्ति
आपातकालीन विभाग में ईसीजी कराने की जिम्मेदारी को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह तकनीकी कार्य है और इसके लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मी होने चाहिए। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पीएमओ डॉ. रीना जैन से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान व्यवस्था के तहत ईसीजी का कार्य नर्सिंग स्टाफ को ही करना होगा। इससे नर्सिंग स्टाफ की मांग फिलहाल स्वीकार नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें