फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: पूनम ने मोबाइल से बनाई दूरी, बारिश आई तो कमरे में रहकर मेडिसिन बॉल से की प्रैक्टिस

Sun, 24 Jul 2022 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में सूर्य नगर की पैरा खिलाड़ी पूनम दमखम दिखाएगी। पूनम एथलेटिक के इवेंट शॉटपुट में भाग लेगी और कैटेगिरी एफ-56 में खेलेंगी। वर्ष 2021 में पूनम ने मार्च महीने में नेशनल पैरा एथलेटिक के इवेंट शॉटपुट में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
बंगलुरू में कैंप में तैयारी करती पूनम शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के सूर्य नगर की पैरा खिलाड़ी पूनम शर्मा ने बंगलूरू में दो महीने तक इंडिया कैंप में रहकर कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी की। कैंप से प्रशिक्षण लेकर पूनम 21 जुलाई को हिसार पहुंची। पूनम ने कैंप में अभ्यास के दौरान मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाई, वहीं बारिश के दौरान कमरे में रहकर मेडिसिन बॉल से प्रैक्टिस की। पूनम एथलेटिक के इवेंट शॉटपुट में भाग लेगी। वह एफ-56 कैटेगिरी में खेलेंगी। पूनम विद्युत नगर में कोच रिंकू सांगवान के पास पांच साल से प्रशिक्षण ले रही है। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए पूनम 27 जुलाई को रवाना होगी। पूनम का मुकाबला 6 अगस्त को होगा। 

विज्ञापन


पूनम ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर तैयारी पूरी है। वह पहली बार इस गेम में भाग लेंगी। दो महीने तक बंगलूरू में अभ्यास किया। मगर इस दौरान बारिश के चलते काफी परेशानी आई। रोजाना सुबह-शाम बारिश के कारण प्रैक्टिस बाधित होती नजर आई तो मैंने कमरे में रहकर मेडिसिन बॉल से प्रैक्टिस की। कैंप में रहकर पूनम सुबह-शाम छह से सात घंटे अभ्यास करती थी। 

पूनम ने शॉटपुट में बनाई थी वर्ल्ड रैंकिंग फर्स्ट
पूनम ने वर्ष 2021 में दिसंबर में थर्ड इंडियन ओपन चैंपियनशिप में शॉटपुट में 7.23 मीटर गोला फेंककर वर्ल्ड रैंकिंग फर्स्ट बनाई थी। इसी आधार पर पूनम का कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन किया गया था। वर्ष 2021 में पूनम ने मार्च महीने में नेशनल पैरा एथलेटिक के इवेंट शॉटपुट में रजत पदक जीता था। वह सूर्य नगर की गली नंबर-10 में रहती है। 
विज्ञापन


मां की मौत के ढाई महीने बाद मैदान में उतरी थी पूनम
वर्ष 2017 में पूनम की मां पूजा शर्मा का निधन हो गया था। इस कारण पूनम डिप्रेशन में रहने लग गई। उसने डिप्रेशन दूर करने के लिए ढाई महीने बाद ही मैदान में जाना शुरू कर दिया और उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब पूनम का सपना कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है। पूनम दो बहन और एक भाई है। पिता सुनील दत्त शर्मा सेक्टर-28 में फैक्टरी में कार्यरत है। पूनम ने बताया कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की प्रेजीडेंट दीपा मलिक और चेयरमैन सत्यनारायण, एथलेटिक कोच अरविंद कुमार और धर्मेंद्र ने भी काफी मोटिवेट किया। 

पूनम ने काफी मेहनत की है। कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर उसकी तैयारी पूरी है। अब तक वह कई पदक भी जीत चुकी है। उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक लेकर आएगी। -रिंकू सांगवान, कोच, एथलेटिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें