फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार नए लेबर कोड लागू करने पर जताई नाराजगी

Tue, 25 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन की बैठक सोमवार को क्रांतिमान पार्क में महेंद्र सिंह स्याहड़वा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार नए लेबर कोड पर रोष प्रकट किया गया अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय चेयरमैन एमएल सहगल ने लेबर कोड्स को लागू करने को मजदूर वर्ग पर बड़ा हमला बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम पूंजीपतियों और कारपोरेट सेक्टर को मजदूरों को गुलाम बनाने का रास्ता साफ किया गया और 100 साल में हासिल अधिकारों को पलटा गया है। इसके विरोध में 26 नवंबर को पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इस दौरान उदयवीर दूहन, राजपाल नैन, राजबीर सिंधु, रघुबीर सिंह, नरेश गोयल, धर्मवीर सिंह, बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें