फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छोले-भटूरे खाने से शुरू हुआ विवाद, लाठी-डंडों से किया हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Wed, 17 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मिर्चपुर में शनिवार को छोले-भटूरे खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक लाठी-डंडों से मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर किया गया। घायलों का हिसार के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नारनौंद थाना पुलिस ने मंगलवार को मामले में फंडी, दीपक, सचिन और गोलू नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

37 वर्षीय घायल अशोक ने पुलिस को बयान में बताया कि 13 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे वह अमन के खेत में ट्रैक्टर से स्प्रे करने के बाद घर लौट रहा था। उसके साथ रोहताश और राजा पोकरी भी थे। मिर्चपुर के बड़ा बस स्टैंड पर फंडी के होटल पर रुकने पर अशोक ने छोले-भटूरे की मांग की। फंडी ने कहा कि बनाने में समय लगेगा। अशोक ने जवाब दिया कि वह घर जाकर रोटी खा लेगा। इसी बात पर फंडी ने सब्जी का पतीला फेंक दिया और गाली-गलौज करने लगा।
इसके बाद अशोक और उसके साथी छोटा बस अड्डा मिर्चपुर पहुंचे तो फंडी, दीपक, सचिन और गोलू नंबरदार दो बाइकों पर लाठी-डंडों के साथ आ धमके। आरोप है कि चारों ने ट्रैक्टर रोककर अशोक और रोहताश पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें लगीं। हमले के दौरान अशोक की सोने की अंगूठी और 3,500 रुपये भी गिर गए।
विज्ञापन

घटना के बाद शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हुए लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले सीएचसी मिर्चपुर लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर हिसार के निजी अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित अशोक के बयान दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें