फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस में टिकट को लेकर विवाद, चालक-परिचालक ने यात्री को पीटा

विज्ञापन
अग्रोहा युवक को पीटते रोडवेज बस के चालक-परिचालक
विज्ञापन
अग्रोहा। अग्रोहा में फ्लाईओवर के पास हरियाणा रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे एक युवक पर बस चालक व परिचालक ने जमकर लात-घूसे बरसाए। टिकट को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पीड़ित युवक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव मोचीवाली निवासी राजेश कुमार बुधवार को अग्रोहा चौक से हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ गया और परिचालक से मेडिकल कॉलेज तक जाने का टिकट कटवाया। परिचालक ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के बजाय गांव बड़ोपल बस स्टैंड तक के 15 रुपये का टिकट काटकर थमा दिया। युवक का आरोप है कि जब उसने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के सामने फ्लाईओवर के पास बस रोकने को कहा तो परिचालक ने गाली-गलौच की। इसके बाद चालक ने बस रोक दी, जब युवक नीचे उतरने लगा तो चालक व परिचालक ने युवक की लात घूसे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अन्य लोगों ने युवक का बीच-बचाव कराया। इस दौरान पीड़ित युवक की शर्ट फट गई और मोबाइल टूट गया। किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि बस लंबे रूट की थी। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें