फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खराब आम लौटाने पर विवाद, ग्राहक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हांसी क्षेत्र में खराब आम लौटाने को लेकर हुए विवाद में रेहड़ी संचालक और उसके साथियों ने एक ग्राहक पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। घायल को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हिसार के जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गणेश कॉलोनी, हांसी निवासी सोनू ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 8 बजे उसने सिसाय पुल के पास एक रेहड़ी से 100 रुपये के आम खरीदे थे। घर पहुंचने पर आम खराब निकले, जिसके बाद वह उन्हें बदलने के लिए रेहड़ी संचालक के पास गया। आरोप है कि रेहड़ी संचालक ने आम बदलने से इनकार कर दिया और इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। सोनू के अनुसार इसी दौरान रेहड़ी संचालक ने अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया और चारों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके सिर पर डंडे से वार किया गया और पीठ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें