फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चुनावी रंजिश को लेकर ढाणी पाल में दो गुटों में विवाद, एक कार जलाई, एक तोड़ी

विज्ञापन
 आग लगने से जली सरपंच के भतीजे की कार।
विज्ञापन
हांसी। गांव ढाणी पाल में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के घरों पर भी पत्थरबाजी की। विवाद के दौरान एक कार को आग लगा दी गई और एक कार व बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रविवार रात करीब पौने दस बजे की है। इस विवाद में एक गुट मौजूदा सरपंच सुरेंद्र का है। वहीं दूसरा गुट सरपंच के चुनाव में उम्मीदवार रहे जयसिंह के भतीजे प्रदीप का है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। ढाणी पाल के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि उनका भतीजा गांव की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग खड़े थे। वहां पर उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उन लोगों ने भतीजे की कार का पीछा किया। इस दौरान उसके भतीजे की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे उतर गई व पेड़ में जा टकराई। जिसके बाद उसका भतीजा व उसके साथी कार से निकल कर पैदल घर पर पहुंचे।
इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग उनके दोस्त कुलदीप के घर पहुंचे और वहां पर पथराव किया। वहीं कुलदीप व उसकी पत्नी सुमित्रा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उनके भतीजे की कार को आग लगा दी। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से हिसार रेफर किया गया। सरपंच ने बताया कि पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के घायल सीताराम ने बताया कि वे हांसी से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में सरपंच पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान वे कहासुनी करने लगे। तब हमने वहां से कार तेज गति में भगा ली। दूसरे पक्ष के लोग हमारा पीछा करते हुए आए। तो रास्ते में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद वह हमारे घर पर आए और पत्थरबाजी की। जिससे घर के शीशे टूट गए। उनके साथ मारपीट भी की जिसमें वह और रोशनी देवी घायल हो गए। हमलावरों ने उनकी कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में सरपंच के चुनाव से ही रंजिश चल रही है। सुरेंद्र के सामने जयसिंह ने भी चुनाव लड़ा था। अक्सर दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहता है। बीते दिनों बीड़ फार्म में सरकारी बाग की बोली के दौरान भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ दिया गया था।


-दोनों पक्षों के घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसके आधार पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें