फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परीक्षा पर चर्चा...हिसार के छात्र रवि को अभिनेत्री दीपिका ने दिया तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर छात्रों को तनाव प्रबंधन के लिए नियमित तौर पर मेडिटेशन करने का मंत्र दिया। मुंबई में वीरवार को आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में हिसार से जहाजपुल चौक राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थी रवि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि अभिनेत्री ने मानसिक व पढ़ाई के तनाव से दूर रहने के लिए मेडिटेशन की सलाह दी। इसके साथ ही योग का महत्व बताते हुए तनाव से दूर रहने का सही तरीका बताया। रवि ने कहा, उसे खुशी है कि परीक्षा पे चर्चा पर दिग्गज अभिनेत्री से मुलाकात कर मेंटल हेल्थ के बारे में गहराई से जाना। हालांकि इसका मलाल रहेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा से रूबरू नहीं हो पाया।
रवि ने कहा, दीपिका पादुकोण ने विद्यार्थियों से बचपन के यादगार पलों और संघर्ष को शेयर किया। बच्चों के सवालों का एक-एक कर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने उन हालातों के बारे में बताया जब वे अवसाद में थीं। मेडिटेशन और योग के जरिए उन्होंने अपने आपको तनाव से कैसे दूर किया, इसके बारे में विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया, शूटिंग की व्यस्तता के कारण खाने-पीने और व्यायाम का शेड्यूल बिगड़ गया था। एक दिन वो चक्कर खाकर गिर गईं। इसके बाद मनोचिकित्सक की सलाह ली और उपचार करवाया। उन्होंने बताया अक्सर लोग अपनी मेंटल हेल्थ को गंभीरता से नहीं लेते। इसकी वजह से यह बीमारी बन जाती है। रवि ने बताया कि अभिनेत्री ने विद्यार्थियों को रोजाना 15-20 मिनट मेडिटेशन करने की सलाह दी है। स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र व एनएसएस इकाई के को-ओर्डिनेटर संदीप शर्मा ने खुशी जाहिर की कि उनके स्कूल के छात्र ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर से 57 चुनिंदा विद्यार्थियों में जगह बनाई। उसके अनुभवों को अन्य विद्यार्थियों से भी साझा करेंगे। न्यूज रूम की तरह बनाया सेटअप
विज्ञापन

रवि ने बताया कि कार्यक्रम में न्यूज रूम की तरह सेटअप बनाया गया। एक तरफ गेस्ट, होस्ट और दो-तीन अन्य लोग शामिल किए गए। विद्यार्थियों को बतौर ऑडियंस बैठाया गया। इस दौरान मेजबान अतिथि और बच्चों के बीच संवाद करवा रहा था। विद्यार्थी एक-एक करके सवाल पूछ रहे थे और दीपिका पादुकोण उनका जवाब दे रही थीं।
-
फोटो- 47, 48
सिरसा के अमित को मिला दर्शक दीर्घा में बैठने का मौका
सिरसा। मुंबई में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियाखेड़ा के दसवीं के विद्यार्थी अमित ने दर्शक दीर्घा में बैठकर तनाव प्रबंधन के गुर सीखे। अमित ने बताया इस बार एक सेशन के बजाय आठ अलग-अलग सेशन रखे गए हैं। हालांकि उन्हें चर्चा का मौका नहीं मिल सका। 16 जनवरी को शेड्यूल का पांचवां सेशन मानसिक स्वास्थ्य पर रहा। पीएम मोदी अंतिम सेशन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें