फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिव्यांगों ने पूर्व मंत्री डॉ. गुप्ता के आवास पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हिसार में पूर्व मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करते दिव्यांग। 
विज्ञापन
हिसार। विकलांग अधिकार मंच के सदस्यों ने केंद्र सरकार से नाराजगी प्रकट करते हुए शुक्रवार को फव्वारा चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान लोकसभा चुनाव में वोट न देने का फैसला लिया। वहीं दिव्यांगों ने पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के आवास पर प्रर्दशन किया। दिव्यांगों को रोकने के लिए मौके पर एक भी महिला पुलिस कर्मी तैनात नहीं थी। दिव्यांग महिलाओं को पुरुष पुलिस कर्मियों ने ही रोका तो महिलाओं ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश राजली, कृष्ण गुरी, पंकज शर्मा के नेतृत्व में हिसार के दिव्यांग क्रांतिमान पार्क में इकट्ठे हुए। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर पहुंचे। इस दौरान बिना कारण नौकरी से हटाए गए दिव्यांग कर्मचारी सहदेव की बहाली की मांग उठाई। इस मौके पर सुनीता, राजेश पनिहार, नरेश भारतीय, सहदेव सिहाग, राजेश सलेमगढ़, गजे सिंह, महावीर कुलेरी, रामकेश राखी, लालसिंह नारनौद, कृष्णा खटक, श्रीकांत, कपिल, नरेश, शमशेर, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, जोगिंद्र किराडा़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें