हिसार। शिक्षा निदेशालय को अब खराब हुए टैब की याद आई है। जबकि नए शैक्षणिक सत्र का प्रथम क्वार्टर बीत चुका है। दूसरा क्वार्टर लगभग खत्म होने को है। मुख्यालय ने अब जिले स्तर पर 1387 खराब हुए टैब का आंकड़ा डीईओ से मांगा है। जिन्हें 20 अगस्त को सुशीला भवन समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जमा कराना होगा। जिले स्तर पर प्रभारी जिला गणित विशेषज्ञ संदीप सिंधु को बनाया गया है, जोकि डीईओ को रिपोर्ट करेंगे। तो दूसरी ओर जिले स्तर पर 167 टैब गुम व चोरी हो चुके हैं। जिनकी रिकवरी अभी तक नहीं की गई है। जबकि नियम यह था कि यदि किसी विद्यार्थी से टैब गुम व चोरी हो जाता है तो संबंधित विद्यार्थी को टैब का मूल्य विभाग में जमा कराना होगा।
वर्जन
20 अगस्त को सुशीला भवन समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खराब टैब जमा करवाना होगा। इसके लिए सभी बीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद खराब टैब को दुरुस्त के लिए मुख्यालय भेजे जाएंगे।
- संदीप सिंधु, जिला गणित विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग, हिसार।