फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पाइपलाइनों में लीकेज राेकने और पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

Mon, 06 Apr 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जिला सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में लोग पाइपलाइन में लीकेज और अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर की अध्यक्षता सोमवार को एसडीएम राजेश खोथ और सीटीएम हिमांशु चौहान ने की।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलघरों, पेयजल पाइपलाइनों और संबंधित संसाधनों की नियमित जांच की जाए। पानी की प्रत्येक बूंद कीमती है और इसकी बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पोस्ट ऑफिस रोड से अनाज मंडी रोड तक पाइपलाइन में आई लीकेज को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए ताकि आमजन को असुविधा न हो।
एसडीएम ने अधिकारियों को यह भी कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना है इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।
विज्ञापन

नगराधीश हिमांशु चौहान ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का समाधान कर बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एटीआर अपलोड किया जाए, ताकि समीक्षा के दौरान उनकी पुन: गणना न करनी पड़े। इस अवसर पर सीटीएम हिमांशु चौहान, तहसीलदार अनिल कुमार विढान, बीडीपीओ अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पेंशन बनाने और पीपीपी में आय कम करने के मुद्दे भी रखे :
समाधान शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बनाने और पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में आय कम करने से संबंधित कई आवेदन भी प्राप्त हुए। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र आवेदकों को शीघ्र पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें