फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिग्विजय चौटाला ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी हरियाणा को देने की वकालत की

Fri, 21 Aug 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में वीरवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता सीमा कालीरमण को सम्मानित करते हुए चौटाला ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी गुजरात को देने के बजाय हरियाणा को देनी चाहिए थी ताकि भविष्य के खिलाड़ियों की पौध तैयार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों का डीएनए खिलाड़ियों के बजाय व्यापारियों का है। गुजरात के व्यापारी हरियाणा से बेहतर हो सकते है लेकिन खिलाड़ी नहीं। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारी इच्छा है कि डॉ. अजय चौटाला भिवानी से चुनाव लड़ें। लोग जेजेपी से नाराज हो सकते हैं लेकिन डॉ. अजय चौटाला से लोगों का दिल से जुड़ाव है।
डॉ.अजय चौटाला चुनाव लड़ेंगे तो लोग पलकों को बैठा कर भारी बहुमत से जिताएंगे। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम को लेकर भी दिग्विजय ने कहा अब टायर्ड व रिटायर्ड की बजाय युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। इसके अलावा तोशाम आगमन पर दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी को जनसमर्थन मिला।
विज्ञापन

अनेक लोगों ने जजपा में आस्था जताई वहीं शामिल हुए लोगों को दिग्विजय चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर भरपूर मान-सम्मान देने का वादा किया। गांव कोहाड से मनेन्द्र, अमित तंवर शामिल हुए। ओमप्रकाश जटासरा, संजय जटासरा, हवासिंह सांगवान, विजय सिंह,कमल सिंह, अनूप ने भाजपा छोड़कर जजपा में आस्था व्यक्त की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा शेट्टी धनाना, हल्का अध्यक्ष ऋषिपाल फौगाट, रविन्द्र पटौदी, सुलोचना पोटलिया, कृष्ण सुंगरपूर, प्रदीप रोढा, ओमी राजपूत, मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें