फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्य नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास के लिए खोदाई शुरू, आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर में हिसार-रेवाड़ी रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण के लिए मंगलवार से खोदाई का काम शुरू हो गया है। इसके साथ ही फाटक से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। अब वाहन चालकों को फाटक पार जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। वहीं अंडरपास के लिए आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग का शेड्यूल बुधवार को आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हिसार-लुधियाना रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण को लेकर आरसीसी बॉक्स की लॉन्चिंग की जा चुकी है। इसके साथ ही अंडरपास के बचे हुए काम भी किया जा रहा है। इन दोनों अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही ओवरब्रिज का बचा हुआ काम निपटाया जाएगा।
एक पोकलेन मशीन से की जा रही खोदाई
फिलहाल एक पोकलेन मशीन से खोदाई की जा रही है। चूंकि अंडरपास का कुछ हिस्सा बना हुआ है तो अब उसके आगे से खोदाई की जा रही है, जो रेलवे ट्रैक तक की जाएगी। इसके बाद ट्रैक के दूसरी तरफ भी खोदाई की जाएगी। लॉन्चिंग वाले दिन रेलवे ट्रैक को उखाड़कर उसके नीचे की जगह खोदी जाएगी और आरसीसी बॉक्स रखे जाएंगे।
विज्ञापन

इन वैकल्पिक रास्तों का करना होगा इस्तेमाल
विद्युत नगर से सूर्य नगर जाने के लिए जिंदल ओवरब्रिज की सर्विस लेन से होते हुए जाना पड़ेगा। वहीं सेक्टर 1-4 जाने के लिए सब्जी मंडी ओवरब्रिज से महावीर कॉलोनी होते हुए जाए। अभी इन दोनों अंडरपास को बनने में कम से कम एक माह का समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें