फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जेब में नहीं था किराया, हादसे का बहाना बना एंबुलेंस ही बुला ली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नियाणा गांव के एक युवक ने मंगलवार को हादसे में घायल होने की बात कहकर सरकारी एंबुलेंस बुला ली। इसके बाद युवक और उसके दो साथियों ने अपनी लोकेशन अलग बताकर चालक को कई जगह घुमाया। इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक को बताया कि उक्त युवक नशे के आदी हैं। इससे पहले भी कभी गोली चलने, घायल होने या बीमार होने की बात कहकर सरकारी एंबुलेंस को गांव बुला चुके हैं।
विज्ञापन

सच्चाई का पता चलने पर चालक उन्हें उतरकर चला गया। हालांकि सोशल मीडिया पर एंबुलेंस को कॉल करने वाले युवक और एक व्यक्ति के बीच हुई बातचीत की ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें युवक ने कहा कि उसके पास 20 रुपये नहीं थे, उसके हिसार के अस्पताल में भर्ती दोस्त से मिलने जाना था। इसलिए एंबुलेंस को कॉलकर झूठ बोला। इस दौरान युवक माफी भी मांग रहा था।

नियाणा गांव के रहने वाले सोनी नामक युवक ने मंगलवार दोपहर दो बजे डायल 108 पर कॉल कर कहा कि वह हादसे में घायल हो गया है। सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष से एक एंबुलेंस नियाणा गांव के लिए रवाना की गई। हालांकि उक्त एंबुलेंस को किसी मरीज को लेने के लिए अग्रोहा जाना था। जब एंबुलेंस चालक गांव पहुंचा तो युवक ने बताया कि वह जलघर के पास है, यहां पर आ जाओ।
विज्ञापन

चालक मौके पर पहुंचा तो कोई नहीं मिला। फिर चालक ने फोन किया उसने कहा कि मैं खेत में हूं। चालक बताए गए पते पर पहुंचा वहां पर कोई नहीं मिला। एक घंटे तक एंबुलेंस चालक को कई जगह घुमाते रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को गांव में काफी समय से घूमते देखा तो कारण पूछा। तभी झूठ से पर्दा उठा।
:::::::::::::
वायरल ऑडियो के कुछ अंश...
एंबुलेंस चालक : एक मिनट बात सुन कौन सा भाई एडमिट था, गोलू भाई एडमिट था।

युवक : जी हामनै हिसार जाना था।
एंबुलेंस चालक : अच्छा उस भाई तै फेटण जाना था थामनै।

युवक : फेटण जाने के लिए भाड़ा कोनी था हिसार जान का।
एंबुलेंस चालक : थामनै एम्बुलेंस खातर फोन कर दिया।

युवक : हां जी गलती होगी जी, माफ कर दो।
एंबुलेस चालक : थाम न एम्बुलेंस बुला ली, इतनी दूर तै 50 किलोमीटर, इस दौरान कोई एक्सीडेंट हो जाता, किसी न टैम पर एंबुलेंस ना मिलती तो।

युवक : मिर्जापुर-नियाणा से हिसार के 20 रुपये लागै सै जी।
एंबुलेंस चालक : फेर तेरे पास 20 रुपये भी नहीं थे, 20 रुपये खातर थामने 1000 रुपये का सरकारी तेल जलवा दिया।

युवक : जी तीन दोस्तों न जाना था।
एंबुलेंस चालक : समझ गया तीन दोस्तों ने जाना था, थामने उसतै फेट के आणा था।

युवक : हां जी
एंबुलेंस चालक : या सलाह किसनै दी एम्बुलेंस न फोन करदे, आपी फेटण चालागे।

युवक : कोई यार दोस्त था जी, एडमिट होरया ओड।
एंबुलेंस चालक : भाई 20 रुपये किसे तै मांग लेंदा।

युवक : किस तै मांगूं जी।

:::::::::::
मंगलवार दोपहर को नियाना गांव से एक युवक की कॉल आई थी। सरसौद के पास एंबुलेंस थी, उसको नियाणा गांव भेजा था। युवक शराब के नशे में था, एंबुलेंस वापस आ गई थी। आमजन से अपील है कि आपात स्थिति में ही एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल करें। - डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ ,हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें