फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएचबीवीएन के एसडीओ संजय सांगवान का महेंद्रगढ़ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिविल लाइन एसडीओ संजय सांगवान का तबादला हिसार से महेंद्रगढ़ जिले के आकोदा सब स्टेशन पर किया गया है। एसडीओ संजय सांगवान को करीब दस दिन पहले बिना कारण बताए निलंबित किया गया थ। मामला मीडिया में आने के बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर ही बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिविल लाइन एसडीओ संजय सांगवान को 15 सितंबर को बिना कारण बताए निलंबित करने के आदेश जारी किए गए थे। इसको लेकर पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने इसका विरोध किया। यूनियन ने इस बारे में बिजली मंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचाई। बिना कारण किसी अधिकारी को निलंबित कैसे किया जा सकता है। मामला मीडिया में आने के बाद 16 सितंबर को ही उनको बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए। अब 29 सितंबर को एसडीओ संजय सांगवान को हिसार सिविल लाइन सब डिविजन से महेंद्रगढ़ जिले के आकोदा सब स्टेशन पर ट्रांसफर किया गया है। इस ट्रांसफर को मंत्री गंगवा की सुसराल आर्यनगर में प्रतिमा हटाने से जोड़ कर देखा जा रहा है। 11 सितंबर को पीडब्ल्यूडी की एक टीम ने गांव आर्यनगर में हिसार-बालसमंद स्टेट हाईवे पर लगी एक प्रतिमा को हटवाने के लिए कार्रवाई की थी। जिसमें एसडीओ संजय सांगवान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें