हिसार। अशोक कुमार गर्ग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार को डीएचबीवीएन के मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रबंध निदेशक ने एक परिचयात्मक बैठक की, जिसमें सभी अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व निर्वहन का विवरण दिया। प्रबंध निदेशक ने बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सुविधाओं और गुणवत्ता पूर्वक सुचारू बिजली आपूर्ति करने की जानकारी ली।