फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: देवेंद्र बूड़िया के समर्थक को राजस्थान से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर क्राइम पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया के समर्थक व राजस्थान निवासी धर्मपाल बिश्नेाई को शनिवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के परिवार पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गंगवा गांव निवासी अजय गोदारा ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने बिश्नोई यूथ ब्रिगेड नाम से एक फेसबुक पेज फॉलो किया था। इस पेज पर पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल व उनके बेटे कुलदीप बिश्नोई के बारे में अशोभनीय टिप्पणियां की जा रही थी। इस पेज पर न सिर्फ चौधरी भजनलाल व उनके परिवार की छवि को खराब किया जा रहा है, बल्कि समाज को भी बांटने का काम किया जा रहा है। एडमिन और इस पेज को फॉलो करने वाले चौधरी भजनलाल के बेटे चंद्रमोहन, कुलदीप बिश्नोई व उनके पोते-पोतियों के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए अनाप शनाप टिप्पणी कर रहे हैं।
इस शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने बीकानेर जिले के नोखा तहसील निवासी धर्मपाल बिश्नाई को शनिवार को डीडवाना जिले से गिरफ्तार किया। रविवार को उसे हिसार में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें