फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब दो सप्ताह में सिरे चढ़ेगा शहर में 15.5 करोड़ सालाना सफाई का मसौदा

Thu, 06 Jun 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। अब शहर में 15.5 करोड़ सालाना खर्च से दो चरण में सफाई का मसौदा दो सप्ताह के अंदर सिरे चढ़ेगा, मुख्यालय से इसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद बंधी है। इतना ही नहीं अब शहर के माल रोड और हांसी रोड के सुंदरीकरण के अलावा दिनोद रोड, सेक्टर 13 रोड के जीर्णोद्धार कार्य के भी जल्द टेंडर लगाए जाएंगे। चुनावों के बाद अब नगर परिषद के रुके हुए विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे।
भिवानी शहर के सभी 31 वार्डों में अब दो चरण में नगर परिषद ने नए सिरे से सफाई का मसौदा तैयार किया है। पहले चार चरण में सफाई का खाका तैयार किया था, जिस पर मुख्यालय ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई तो इसमें अड़चने आ गई। इसके बाद नगर परिषद ने पूरे शहर को दो भागों में बांटकर इसकी सफाई का मसौदा तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। जिस पर जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहले चरण में पुराना शहर यानी सरकुलर रोड के अंदर के सभी वार्ड और कॉलोनियां व मुख्य बाजार एवं प्रतिष्ठान शामिल किए गए हैं। जबकि दूसरे चरण में सरकुलर रोड के बाहरी दायरे को सफाई कराने के लिए चुना गया है। इसमें शहर के बाहरी हिस्से की कॉलोनियां भी अब शामिल हो गई हैं, जिनके अंदर कभी सफाई कर्मचारी ही नहीं पहुंचा था। अब इन गलियों के अंदर भी रोजाना सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करते नजर आएंगे। सफाई के इस मसौदे में शहर के प्रत्येक वार्ड को 15 से 16 सफाई कर्मचारी मिलने की उम्मीद हैं, जिससे वार्ड के अधिकांश हिस्से में रोजाना ही सफाई करा पाना संभव होगा। नगर परिषद का हर माह सफाई पर ही करीब सवा करोड़ रुपया खर्च आएगा।


माल रोड सुंदरीकरण की फाइल सीएम की टेबल पर पहुंची, मंजूरी का इंतजार
नगर परिषद ने भिवानी के घंटाघर से सराय चौपटा और रेलवे स्टेशन तक के मार्ग के सुंदरीकरण का मसौदा भी तैयार किया है। माल रोड पर करीब सात करोड़ का बजट खर्च आएगा। इस मसौदे को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा गया है। इसे मंजूरी मिलने के बाद ही काम शुरू होगा। वहीं हांसी रोड पर बासिया भवन से लेकर जूई नहर पुलिया तक के मार्ग का भी सुंदरीकरण होगा। इस पर करीब ढाई करोड़ का बजट खर्च आएगा। ये कार्य नगर परिषद खुद अपने स्तर पर ही टेंडर कराकर जल्द शुरू कराएगा। जबकि माल रोड पर सुंदरीकरण के साथ अत्याधुनिक लाइट व अन्य सुंदरीकरण के काम भी शामिल हैं। इसका एस्टीमेट तैयार हो चुका है और मसौदा मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जा चुका है।


अब ढाई करोड़ की लागत से दिनोद रोड पर जल्द बनेंगी सीसी पैटर्न की सड़क
नगर परिषद शहर के दिनोद रोड पर रामबाग से लेकर जूई नहर की पुलिया तो करीब सवा किलोमीटर दायरे में ढाई करोड़ की लागत से सीसी पैटर्न पर सड़क का भी निर्माण कराएगा। पहले इस सड़क को नगर परिषद ने पीडब्ल्यूडी को सौंप देने की प्रक्रिया शुरू की थी, मगर पीडब्ल्यूडी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो अब खुद नगर परिषद ही अपनी हद में आने वाली इस सड़क की सुध लेकर इसका निर्माण कराएगा। इस सड़क के टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। फिलहाल दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम भी चल रहा है। इस कार्य के साथ-साथ अब सीसी पैटर्न पर सड़क बनाने का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में अधिकारी जुटे हैं।


सेक्टर 13 मोड से महम रोड तक की सड़क से गायब होंगे गड्ढे
नगर परिषद हांसी रोड पर सेक्टर 13 मोड से लेकर भगत सिंह होते हुए महम रोड तक की सड़क का जीर्णोद्धार के लिए भी जल्द टेंडर कराएगा। करीब ढाई करोड़ की लागत से ये सड़क जल्द तैयार होगी। इसके बाद इस सड़क पर बने असंख्य गड्ढे भी गायब होंगे। इस मार्ग को हाउस की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद अब इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करा काम अलॉट किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


अगले दो सप्ताह के अंदर शहर में विकास की परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही शहर की सफाई का मसौदा भी मंजूर हो जाएगा और इसके अलावा माल रोड एवं हांसी रोड के सुंदरीकरण कार्य के भी टेंडर लगाए जाएंगे। माल रोड का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष भेजा जा चुका है। इसके अलावा दिनोद रोड के निर्माण के लिए भी टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास रहेगा कि चुनाव की वजह से शहर में जो परियोजनाएं रुकी हुई थी अब उन पर जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें