फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ढाणा कलां में 40 लाख रुपये की लागत से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी के नवसृजित जिला बनने के बाद से ही विकास कार्यों को भी पंख लग गए हैं। इसी कड़ी में गांव ढाणा कलां में करीब 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधायक विनोद भयाना ने विधिवत शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में शहीद राव तुलाराम खेल स्टेडियम का मुख्य द्वार निर्माण भी प्रमुख रूप से शामिल है, जिससे क्षेत्र के युवाओं व खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

हांसी को जिला बनने के बाद से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैंं। ग्रामीणों ने विधायक विनोद को लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने कहा कि हांसी को जिला बनाने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुलभ होंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि ढाणा कलां सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी व हर गांव को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक सर्विस रोड निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने बताया कि यह मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने मंदिर के निकट धर्मशाला में शेड निर्माण की मांग भी रखी, जिसे विधायक ने मौके पर ही पूरा करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस कार्य का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव, पुट्ठी मंगल खा सरपंच सुरेंद्र, पूर्व वाइस अध्यक्ष दयानंद, ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव, गांव के सरपंच भूप सिंह, रामपुर सरपंच सुरेंद्र, ढाणी पीरान गांव के सरपंच जंगी, पूर्व सरपंच रतिराम यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें