फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देवांश ने रजत और जिया-संचित ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
ए​शियन बॉ​क्सिंग चैंपियन​शिप में सेमीफाइनल में जीत के बाद रेफरी देवांश का हाथ ऊपर उठाते हुए।
विज्ञापन
हिसार। जॉर्डन के अमान शहर में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-17 में देवांश ने रजत और अंडर-15 जिया और संचित ज्याणी ने कांस्य पदक जीता है। तीनों बॉक्सर आजाद नगर स्थित मनजीत लोहान बॉक्सिंग एकेडमी में कोच विकास लोहान के पास अभ्यास कर रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पदक विजेता बॉक्सरों का स्वागत किया गया। तीनों बॉक्सर पहले भी पदक जीत नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुलतानी चौक के रहने वाले बॉक्सर देवांश ने इस बार कड़ी मेहनत कर पदक का रंग बदल दिया है। देवांश ने अंडर-17 में 80 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। जबकि पिछले साल उसे इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। इससे सबक लेकर देवांश ने तैयारी शुरू की और रजत पदक पर कब्जा किया। वह पांच साल से बॉक्सिंग खेल रहा है। देवांश का फाइनल मुकाबला कजाकिस्तान के बॉक्सर से हुआ था, मगर वह 5-0 से मुकाबला हार गए और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कोच विकास लोहान ने बताया कि शनिवार को तीनों खिलाड़ी एकेडमी पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
इंटरनेशनल कैंप लगा चुकी जिया
जिया ने पांच साल पहले बाॅक्सिंग से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह मल्टी इंटरनेशनल कैंप लगा चुकी हैं। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी। एशियन चैंपियनशिप में जिया ने अंडर-17 में 48 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

संचित नेशनल में जीत चुका स्वर्ण पदक
संचित सात साल से बॉक्सिंग खेल रहा है। इस चैंपियनशिप में संचित ज्याणी ने अंडर-15 में 49 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था। संचित 2024 में नेशनल स्तर पर रजत पदक जीत चुका। इसी साल उसने नेशनल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। कोच विकास लोहान की मानें तो पिछले साल नेशनल चैंपियनशिप में संचित को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार एशियन चैंपियनशिप में 3-2 से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें