फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 40 बिंदुओं पर जुटाया जाएगा परिवारों का विवरण

Thu, 10 Sep 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में फील्ड ट्रेनरों और संबंधित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम एसडीएम एवं जनगणना नोडल अधिकारी राजेश खोथ के मार्गदर्शन में हुआ। प्रशिक्षण में जनगणना के दूसरे चरण की प्रक्रिया, गतिविधियों और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला जनगणना को-ऑर्डिनेटर हरदीप सिंह ने बताया कि परिवार अनुसूची के माध्यम से व्यक्तिगत, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक जानकारियां एकत्र की जाएंगी। इसमें कुल 40 बिंदु निर्धारित हैं। व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि एवं आयु, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय आयु, पति-पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और जाति संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी।
इसके अलावा माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता एवं डिजिटल साक्षरता, शैक्षणिक संस्थान में अध्ययन की स्थिति तथा उच्चतम शैक्षणिक स्तर की जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन

रोजगार से जुड़ी जानकारी में पिछले वर्ष काम करने की स्थिति, आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय तथा उद्योग, व्यापार या सेवा के स्वरूप और श्रमिक वर्ग से संबंधित विवरण दर्ज होगा। जन्म स्थान, पूर्व निवास स्थान, स्थान परिवर्तन का कारण, वर्तमान गांव या नगर में निवास की अवधि और स्थायी निवास का पता भी लिया जाएगा। पात्र महिलाओं से बच्चों की संख्या और पिछले एक वर्ष में जन्मे बच्चों की जानकारी भी एकत्र की जाएगी।
एकत्र जानकारियां रखी जाएंगी गोपनीय :
प्रशिक्षण में परिवार अनुसूची में बैंक खातों की कुल संख्या तथा मोबाइल नंबर, आधार नंबर, मतदाता पहचान पत्र नंबर, भारतीय पासपोर्ट नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एकत्र की गई सभी जानकारियां पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएंगी। इस अवसर पर जनगणना से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें