हिसार। उपायुक्त के आवास पर कुक का काम करने वाले कर्मचारी की पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी मनदीप ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
दीपक ने बताया कि वह परिवार के साथ लघु सचिवालय कॉलोनी में रहता है। उसकी पत्नी सावित्रा (35) रेडक्रॉस स्थित आंचल स्कूल में केयर टेकर थी। शुक्रवार रात नहाने के बाद वह तार पर कपड़े सुखा रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो