फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डाक विभाग ने आरडी व एफडी पर बढ़ाई ब्याज राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ग्राहकों को लुभाने के लिए डाक विभाग की ओर से आवर्ती जमा (आरडी) और एफडी पर ब्याज राशि बढ़ाई है, जोकि 1 जुलाई से लागू की जा चुकी है। जब तक ग्राहकों की स्कीम चलेगी, तब तक उन्हें बढ़ाई गई ब्याज राशि के हिसाब से पैसा मिलेगा। इसी प्रकार एक साल की एफडी पर 6.8 से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत ब्याज किया गया है। वहीं दो साल की एफडी पर 6.9 से बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत ब्याज किया गया है।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से आरडी पर पहले 6.2 प्रतिशत ब्याज मिलता था। अब यदि किसी ग्राहक ने 1 जुलाई से पांच साल की आरडी खुलवाई है तो उसे स्कीम खत्म होने के बाद 6.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज की राशि मिलेगी। आरडी पांच साल की है, इसे कोई भी खुलवा सकता है। कम से कम एक हजार रुपये से खाता खुलवाना अनिवार्य है। सबसे ज्यादा आरडी की राशि जमा करवाने वालों की डाकघर में रोजाना भीड़ लगी रहती है।
फिलहाल पांच साल की आरडी, एक और दो साल की एफडी पर ब्याज राशि बढ़ाई गई है, जोकि 1 जुलाई से लागू हो चुकी है। कई बार लोग जानकारी के अभाव स्कीमों का फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसलिए हमारी ओर से डाकघर में पहुंचने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्कीमों के बारे में बताया जा रहा हैं। - राममेयर, पोस्टमार्टर, डाक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें