हिसार। अतिरिक्त निगमायुक्त प्रदीप हुड्डा ने सोमवार दोपहर बाद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी पांचों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 3 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा।
बता दें कि नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि दोपहर बाद कर्मचारी अपनी सीटों से गायब रहते हैं। इसी को देखते हुए सोमवार दोपहर बाद 3 बजे अतिरिक्त निगम आयुक्त प्रदीप हुड्डा ने सभी कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इस दौरान अलग-अलग शाखाओं के 5 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उनमें तकनीकी शाखा की बेलदार अनीता, तकनीकी शाखा से डाटा एंट्री ऑपरेटर संदीप, स्थापना शाखा स्वास्थ्य से डाटा एंट्री ऑपरेटर रविकांत, तकनीकी शाखा से लिपिक मोनू और सीपीयू शाखा से एक्सपर्ट सुमित शामिल है।