फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सोमवार दोपहर खिली धूप ने लोगों को राहत दी

Tue, 14 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सोमवार दोपहर खिली धूप ने लोगों को राहत दी। इससे दिन का अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबल 4.5 डिग्री बढ़कर 18.8 डिग्री पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। इससे पहले सुबह घना कोहरा रहने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कहीं आंशिक बादल तथा कहीं अलसुबह धुंध भी संभावित है। 15 व 18 जनवरी को कुछेक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। बाद में मौसम में बदलाव होने के कारण रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान कोहरे का असर कम रहेगा।
शहर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे के करीब अच्छी धूप खिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन ने असर दिखाया। कोहरा छाने से सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि इस समय होने वाली बारिश से किसानों काे फायदा होगा। जनवरी माह में होने वाली बारिश, बूंदाबांदी से गेहूं की अच्छी बढ़वार होगी। दिसंबर महीने में औसत अधिक बारिश रही है। जनवरी माह में भी 13 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें